प्रसव के दौरान शिशु की मौत मामले की जांच शुरू
बदलापुर,संकल्प सवेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की हुई मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी वर्मा ने सीएचसी पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ नर्स, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्या से पूछताछ की।
प्रसव के दौरान किए गए इलाज सहित फाइल की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फोटोथेरेपी रेडिएंट वार्मर का भी निरीक्षण किया।
नरेंद्रपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र की पुत्री शालिनी तिवारी पत्नी नवनीत को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई तो एम्बुलेंस से सुबह ही सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जांच अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी वर्मा ने बताया कि शिशु की मौत कर्मचारियों की लापरवाही से नहीं बल्कि गर्भ में ही हो चुकी थी













