रिपोर्ट आकाश मिश्रा
पोखरी में डूबने से हुई थी मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
- एक सप्ताह पूर्व बिस्तर से गायब मासूम का शव सोमवार को घर के पीछे पोखरी में मिला था,
सिकरारा – क्षेत्र के लाजीपार गांव से सोमवार दोपहर पोखरी में मिली मासूम मुस्कान की मौत डूबने से हुई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से इसका खुलासा हो सका,घटना के बारे में तमाम तरह के अटकल लगाये जा रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अटकलों पर विराम लग गया।उक्त गांव की चूड़िहार बस्ती के मुस्तकीन उर्फ़ कैस की ननिहाल में रह रही दो वर्षीय नातिन मुस्कान बीते 16 फरवरी को मौसी आसरीन उर्फ़ फोटो के साथ सोई थी रात में 12 बजे उसकी नीद टूटी तो बिस्तर से मुस्कान को न पाकर आस पास खोजबीन करने के बाद परिजनों को जगाया व् पुलिस को सुचना दी काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर मौसी आसरीन की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी तभी सोमवार को मुस्तकीन के घर के पीछे की पोखरी में मुस्कान का शव उतराया दिखा परिजनों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया,मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव ने बताया कि मुस्कान की डूबने से मौत हुई है चिकित्सको ने बताया था कि मृतक के फेफड़े में पानी भर गया था ।












