गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौड़ा गांव में शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना की वजह से गांव में हड़कंप मचा रहा।
थाना क्षेत्र के दुधौड़ा गांव निवासी चनिका यादव का उसके पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम आधा दर्जन की संख्या में पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया था। घटना में धारदार हथियार लगने से चनिका यादव 45, उसकी पत्नी शोभा 40 और उसका भांजा आनंद यादव घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष से संजय यादव भी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां शुक्रवार की देर रात उपचार उपचार के दौरान चनिका यादव की मौत हो गई।