धारदार हथियार से महिला को मारकर किया घायल
![]()
शाहगंज,संकल्प सवेरा / जौनपुरकोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजहज गांव में जमीनी विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक महिला को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के मजहज गांव में पड़ोसियों ने जमीनी विवाद में रविवार को गांव के ही 35 वर्षीय सूरमा देवी पत्नी राकेश कुमार बिंद को धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया।
जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़िता के परिजन की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।












