• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है: दिनेश प्रताप सिंह

India's heritage has been respected on the global stage: Dinesh Pratap Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 1, 2023
in Jaunpur
0
वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है: दिनेश प्रताप सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पिछले 9 साल के कालखंड में हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है: दिनेश प्रताप सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जौनपुर में जिला प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के उपस्थिति में जौनपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में विस्तार से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230601-WA0035.mp4

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब , वंचित , किसान महिलाओं समेत सभी वर्गों का सामान विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के कालखंड में हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है। 190 के आसपास देश भारत की विरासत से जुड़कर उसका सम्मान कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ा है, हाल ही में प्रधानमंत्री की 3 देशों की यात्रा का दृश्य सबके सामने है। पापुआ न्यू गिनी में वहां के पीएम ने नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका अभिनंदन किया। प्रोटोकॉल तोड़कर स्वयं अगवानी के लिए आए। ये पहले बार देखने को मिला है। यही नहीं, पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि पहले जब कोई विदेश जाता था, तो उसे तमाम सवाल झेलना होता था, लेकिन अब लोगों के मन में नई जिज्ञासा आई है। ये सिर्फ मोदी का नहीं, बल्कि सभी 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान था। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर अच्छा काम किया है। अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए हैं। आज भारत की 140 करोड़ की आवादी के लिए जरूरत की चीजें मिल रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर उत्कृष्ट हो रहा है। हाइवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वाटरवे ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जो कार्य हो रहे हैं, वो अभूतपूर्व हैं। आज का भारत उसी आशा और विश्वास का परिणाम है। आज हम सबके लिए अत्यधिक गौरव का दिन है। सार्वजनिक जीवन में उस समय काम करने का मौका मिला है, जब सबसे लोकप्रिय नेता के 9 साल पूरे हुए हैं। पिछले 9 सालों में गरीब वंचित को उसका हक मिला है। मोदी जी सबके लिए सोचते हैं। पीएम मोदी के 9 साल और सीएम योगी के 6 साल में शानदार काम हुआ है।

मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिए में मूलभूत अंतर बताते हुए कहा कि पहले की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाती थी। लेकिन आज मोदी सरकार समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए योजनाएं बनाई और उन्हे सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय हर गरीब को पक्का मकान गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन गैस सिलेंडर नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण है, किसानों के आय में भी काफी वृद्धि हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश कि सीमाएं सुरक्षित है आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है लेकिन आज भारत उसी भाषा में जवाब दे रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर-पूर्व या नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भारतीय सीमाएँ सुरक्षित हैं, सब नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हो रहा है। सरकार ने हर क्षेत्र को उनकी जरूरत के मुताबिक अवसर देने का काम किया है। कल्याणकारी योजनाओं में भी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का लाभ देश को मिल रहा है पीएम के हालिया दौरे ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने आगे कहा कि बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है। विगत 9 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के नौ साल के नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है। आज भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृतकाल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है।

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है। भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफॉरमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की होनी चाहिए।

2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर नीति में “भारत प्रथम” के संकल्प को स्थापित किया है। इन 9 वर्षों में सर्वागीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति, कोई वर्ग, कोई भू-भाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटना चाहिए। आज विश्व के लगभग एक दर्जन सम्मानित देशों ने मोदी जी को अलग अलग सम्मान कर शक्तिशाली बढ़ते भारत का प्रतीक है, यह माननीय प्रधानमंत्री जी की कुशल कूटनीति के कारण ही सम्भव है।

आगे कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण आज संभव हुआ है। इन नौ सालों में युवाओं को नए अवसर मिले हैं, किसान समृद्ध हुए हैं, गरीबों के जीवन सुधार में हुआ है, महिलाओं का उत्थान हुआ है श्रमिकों को सम्मान मिला है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण भारत विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। हमारी सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है। आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है। 2014 के बाद से भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलाव को महसूस किया है। भारत आज ग्लोबल एजेंडा सेट करने की भूमिका में है। हमारा कृषि बजट 2013-14 की अपेक्षा 5 से 6 गुना बढ़ा है, जो दर्शाता है कि हम किसानों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर से दिल्ली की दूरी पहले बहुत ज्यादा थी, आज दिल्ली से पूर्वोत्तर की दूरियां भी कम हुई है। और वह क्षेत्र शांति के साथ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। नरेंद्र मोदी जी ने पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास का मार्ग खोला है। आज वहां कनेक्टिविटी, एअरपोर्ट से लेकर तमाम गरीब कल्याण की योजनायें सुचारु रूप से पहुँच रही है।

किसी भी देश की प्रगति में, नीति-निर्णयों में ठहराव एक बहुत बड़ी बाधा होता है। हमारे देश में भी पुरानी सोच और अप्रोच के कारण, कुछ परिवारों की Limitations के कारण, एक लंबा ठहराव रहा। देश को आगे बढ़ना है तो उसमें हमेशा गतिशीलता होनी चाहिए साहसिक निर्णय शक्ति होनी चाहिए। देश को आगे बढ़ना है तो उसमें नयापन स्वीकार करने का सामर्थ्य होना चाहिए, उसमें प्रगतिशील मानसिकता होनी चाहिए। देश को आगे बढ़ना है तो उसे अपने देशवासियों की क्षमताओं पर उनकी प्रतिभा पर भरोसा होना चाहिए। और इन सबसे ऊपर, देश के संकल्पों और सपनों पर देश की जनता का आशीर्वाद होना चाहिए, लक्ष्यों की प्राप्ति में जनता की सहभागिता होनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जनपद जौनपुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 1334398 लाभार्थियों के सापेक्ष 631802 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। जनपद में इस योजना के तहत 32145 का उपचार हुआ है। जनपद में 14 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गयी है। जनपद में एक राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें वर्तमान समय में पठन और ओ०पी०डी० नियमित संचालित है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंर्तगत जनपद में कुल 174901 लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ते हुये पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांगजन पेंशन के अंर्तगत जनपद में कुल 21905 लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ते हुये पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत जनपद में कुल 72054 लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ते हुये पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण में कुल 1157 तथा 180 दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गयी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 2075 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला के अन्तर्गत 14627 लाभार्थियों के आवेदन को अग्रसारित किया गया है तथा सभी लाभार्थियों को रू0 248.55 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालयों में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की गयी। अपने-अपने बोर्ड में जनपद जौनपुर में टाप करने वाली तीन-तीन बालिकाओं को 5000/- रू0 की दर से प्रोत्साहन धनराशि वितरण किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1531 आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए 489 बच्चों को लाभान्वित किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत 125472 अन्त्योदय राशनकार्ड प्रचलित है, जिन पर प्रति कार्ड 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा चावल ) एवं पात्र गृहस्थी योजनान्तर्गत 679988 राशनकार्ड प्रचलित है, जिन पर प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा0 गेहूँ एवं 03 किग्रा चावल) निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। स्कूल चलो अभियान एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में प्राथमिक विद्यालय 348824 व उच्च प्राथमिक विद्यालय 160104 बच्चों का नामांकन किया गया है, इस प्रकार कुल 508928 बच्चों का नामांकन हुआ है जो कि गत वर्ष के सापेक्ष 13.64 प्रतिशत अधिक है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से अब तक कुल लक्ष्य 2807 के सापेक्ष 2895 विद्यालयों को 19 पैरामीटर से संतृप्त किया जा चुका हैं, शेष 112 विद्यालयों का कार्य गतिमान है। कायाकल्प योजना के अन्तर्गत जनपद प्रदेश में 07 वें स्थान पर है।

जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत मार्च, 2024 तक हर घर को नल से जल उपलब्ध कराये जाने को लक्ष्य रखा गया है। जनपद के अन्तर्गत 3158 राजस्व गांव चयनित किये गए हैं। पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 02 एजेन्सियों का चयन किया गया है। 1223 डी०पी०आर० एस०एल०एस०एस०सी० से स्वीकृत किये जा चुके हैं। 1858 राजस्व गांवों में 729 नग स्कीम पर कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा अब तक 181112 नग गृह संयोजना किया गया है । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) – जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास कुल 30552 आवासहीन परिवारों को चयनित करते हुए 30512 परिवारों को प्रथम किश्त की धनराशि देते हुए 8757 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया गया है।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, जिला मंत्री राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, इन्द्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

एसडीएम ने कोर्ट में वादकारियों के मुकदमों को सुनी

Next Post

जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.