संकल्प सवेरा भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आज यानी के शनिवार को सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम से भिड़ रही है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे में 3-0 से सफाया करने के बाद भारतीय टीम अब इस टूर्नामेंट में भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टीम इस टूर्नामेंट में चार साल बाद खिताब अपने नाम करना चाहेगी। पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़ भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हार का फाइनल में प्रवेश किया है। उसने वनडे फॉर्मेट में चार और टी20 फॉर्मेट में दो ट्रॉफियां जीती है
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
श्रीलंका महिला: हसीनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया
भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह












