• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uncategorized

भारतीय सेना ने बिगाड़ा चीन का प्लान, मारे गए सैनिकों के लिए छुपकर बहा रहा आंसू

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 23, 2020
in Uncategorized
0
भारतीय सेना ने बिगाड़ा चीन का प्लान, मारे गए सैनिकों के लिए छुपकर बहा रहा आंसू
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

India-China Rift: अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन (China) ने सोचा था कि उसे गलवान वैली में कब्जा ज़माने के लिए संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उसका ये अंदाजा गलत निकला. हालत ये है कि अपने मारे गए सैनिकों की याद में चीन अब ख़ुफ़िया तरीके से प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए मजबूर है.

वाशिंगटन. अमेरिकी (US) ख़ुफ़िया एजेंसी भी भारत-चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प (India-china border faceoff) के बाद पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों पर नज़र रखे हुए है. अब इन्हीं ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इस पूरे मामले पर एक रिपोर्ट दी है, जिसमें चीन (China) के मंसूबों का पर्दाफाश होता नज़र आ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने सोचा था कि उसे गलवान वैली में कब्जा ज़माने के लिए संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उसका ये अंदाजा गलत निकला और 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए और 35 चीनी सैनिक भी मारे गए. हालत ये है कि अपने मारे गए सैनिकों की याद में चीन अब ख़ुफ़िया तरीके से प्रार्थना सभा का आयोजन करने के लिए मजबूर है.

यू एस न्यूज मे छपी रिर्पोट के अनुसार अमेरिकी इंटेलिजेंस की इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने बाकायदा लद्दाख के उस हिस्से पर कब्ज़ा करने के लिए चीनी आर्मी के वेस्ट थियेटर कमांड के प्रमुख जनरल झाओ झोंग्की को जिम्मेदारी सौंपी थी. गलवान वैली में उनके प्लान के मुताबिक ही पहले काफी हथियार जमा किए गए और अपनी सेना के रहने के लिए एक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया. झाओ झोंग्की के कहने पर ही चीनी सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था.

चीनी सैनिकों ने किया हमला
इस रिपोर्ट में भी माना गया है कि 15 जून को जब भारत के कुछ अफसर और जवान चीन से बात करने पहुंचे थे, तो चीनी सैनिक पहले से ही हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे. उनका प्लान भारतीय सेना को उकसाना था और इसमें वे सफल भी रहे. हालांकि पास ही भारतीय जवानों की एक और टुकड़ी गश्त पर थी. वो बचाव के लिए आ गयी और ये एकतरफा झड़प एक हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गयी. रिपोर्ट के मुताबिक जनरल झाओ झोंग्की इससे पहले वियतनाम की लड़ाई और फिर साल 2017 में हुए डोकलाम विवाद में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं.

चीन छुप-छुपकर याद कर रहा मारे गए सैनिकों को
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन नहीं चाहता कि भारत के साथ संघर्ष में मारे गर कुल सैनिकों की संख्या लोगों के सामने आए. इसी के चलते चीनी सेना ने अपने मारे गए सैनिकों के लिए छुपकर एक मेमोरियल सर्विस रखी. ये प्रार्थना सभा न केवल गुप्त रही बल्कि इससे जुड़ी सभी वीडियो-फोटो सोशल मीडिया से हटा दिए गए हैं. इस रिपोर्ट में चीन पर आरोप लगाया गया है कि वह भारत-अमेरिका की नजदीकी से काफी परेशान है. चीन चाहता है कि भारत उसके आसपास के देशों के साथ ही उलझकर रह जाए, ताकि अमेरिका से दूरी बनी रहे.

रिपोर्ट के अनुसार एक प्लान के तहत ही चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पूरी झड़प के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार बता दिया. विदेश मंत्रालय लगातार यही कह रहा है कि भारतीय सेना ने सीमा पार की और चीनी सैनिकों पर हमला किया और चीनी सेना से अपनी सुरक्षा के लिए हिंसा का प्रयोग किया था. अमेरिका ने सपष्ट कर दिया है कि उसका पूरा समर्थन भारत के साथ है, इस मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को कड़ा संदेश भी दिया है. हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत-चीन बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझा लेंगे.

Previous Post

BJP OFFICE में बेहोश होकर गिरीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा, श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में थीं मौजूद

Next Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया:पुष्पराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय: कृपाशंकर सिंह 

March 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

March 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.