• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भारत सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है: सीमा द्विवेदी

India has become the fastest growing economy for two consecutive quarters: Seema Dwivedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 4, 2024
in Jaunpur
0
भारत सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है: सीमा द्विवेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है: सीमा द्विवेदी

कोई भी राष्ट्र तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है जब वह पुरानी चुनौतियों को परास्त कर अपनी ऊर्जा भविष्य निर्माण में लगाए: सीमा द्विवेदी

जौनपुर संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी की एक प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी रही उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले 10 वर्ष में देश की महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। मेट्रो रेल सेवाएं 20 शहरों तक पहुंच गई हैं जो पहले केवल पांच शहरों तक केंद्रित थीं, जबकि वंदे भारत रेलगाडियां 39 मार्गों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत देश की ताकत बन गए हैं और भारत मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है।भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

उन्होंने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत लगातार दो तिमाही से सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है तथा भारत की विकास दर 7.5% से अधिक रही है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन में स्पष्ट रूप से देखी गयी।

आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है और इस क्रम में ही अटल सेतु का निर्माण हुआ। देश को वंदे भारत तथा अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेने मिली हैं। तीन दशक के इंतजार के बाद पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि कोई भी राष्ट्र, तेज गति से तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह पुरानी चुनौतियों को परास्त करते हुए अपनी ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा भविष्य-निर्माण में लगाए। पिछले 10 वर्षों में, भारत ने राष्ट्र हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 इतिहास हो चुका है। तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया गया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नया कानून बनाया गया है।

वन रैंक और वन पेंशन लागू की है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। सेना में सी.डी. एस. की नियुक्ति की है। सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि हम बड़े आर्थिक सुधारों के साक्षी बने हैं। देश को जी.एस.टी. के रूप में एक देश एक टैक्स कानून मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक के दौरान मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। कुछ साल पहले भारत खिलौने आयात करता था, आज मेड इन इंडिया खिलौने निर्यात कर रहा है। भारत का डिफेंस प्रोडक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। आज हर भारतीय, देश में बने एयक्राफ्ट करियर INS विक्रांत को देखकर, गर्व से भरा हुआ है। लड़ाकू विमान तेजस अब हमारी वायुसेना की ताकत बन रहे हैं।

उन्हेंने बताया कि आज की उपलब्धियां पिछले 10 वर्षों की साधना का विस्तार है। नीति आयोग के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। देश सही दिशा में तथा सही निर्णय लेते बढ़ रहा है। भारत का निर्यात 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 775 बिलियन डॉलर हो चुका है। एफडीआई दोगुना हुआ है। खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में 4 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। आईटीआर फाइल करने वालों की संख्या 3 करोड़ से बढ़कर 8 करोड़ हो चुकी है। स्टार्टअप्स बढ़कर 1 लाख से अधिक हो गए हैं। पिछले साल 1 लाख 60 हजार से अधिक कंपनियां रजिस्टर हुई है। जीएसटी देने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। 10 वर्षों में 21 करोड़ से अधिक वाहन बिके हैं। 2014-15 में लगभग 2 हजार इलेक्ट्रिक वाहन बिके थे जबकि 2023-24 में 15 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा इंद्रसेन सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम यादव जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश सोनकर उपस्थित रहें।

Previous Post

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से अपराधी घायल

Next Post

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ समाजसेवी जयनारायण पंडित का जन्मोत्सव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ समाजसेवी जयनारायण पंडित का जन्मोत्सव

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ समाजसेवी जयनारायण पंडित का जन्मोत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.