INDIA गठबंधन निकलेगा धन्यवाद यात्रा:हुकुम सिंह
जौनपुर,संकल्प सवेरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्तर प्रदेश मे INDIA गठबंधन को मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभा ने धन्यवाद यात्रा का आयोजन कर रही है।
इसी क्रम मे जिला जौनपुर की सभी 9 विधानसभा मे 11.06.2024 से 15.06.2024 के बीच धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का संचालन प्रदेश के प्रभारी पदाधिकारी एवं जिले के समस्त पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम द्वारा प्रेस नोट जारी करके दी गई।













