जौनपुर,संकल्प सवेरा शहर कोतवाली क्षेत्र में गहना कोठी और कीर्ति कुंज (ज्वेलरी शोरूम) में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आज सुबह 25 गाड़ियों के साथ अलग-अलग 6 स्थानों पर आयकर की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग में गहना कोठी और कीर्ति कुंज की फर्म पर छापा मारा है।
लगभग एक साथ 6 जगहों पर छापेमारी की गई है। शोरूम को बाहर से बंद कर अंदर पूछताछ की जा रही है। दोनों जिले की प्रतिष्ठित फर्म में से एक हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल भी लगाई गई है।












