• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का नाम  वोटर लिस्ट में शामिल करायें: अशोक

Include names of voters who have completed 18 years in the voter list: Ashok

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 22, 2023
in Jaunpur
0
18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का नाम  वोटर लिस्ट में शामिल करायें: अशोक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है:बृजेश सिंह प्रिंशु

https://sankalpsavera.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231122-WA0039.mp4

वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का नाम  वोटर लिस्ट में शामिल करायें: अशोक चौरसिया

जौनपुर ,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने जिला में वोटर चेतना महाभियान के अंर्तगत पार्टी के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि वोटर बनाना और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटर लिस्ट में शामिल करायें। लोकसभा में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने यूथ के साथ ही नये वोटरों पर भरोसा जताया है।

बीते चुनाव में यूथ का अधिकतर वोट भाजपा को ही मिला था। पार्टी की जीत सरकार गठन में इस मतदाता वर्ग का खासा योगदान रहेगा इसलिये नये वोटर और छूटे वोटरों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जाय युवा वोटरों का एक बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के लिए वोट करता रहा नेतृत्व यह भली प्रकार से जानता है बीते दो लोकसभा चुनाव इसका प्रमाण हैं।

इस खास अभियान की मुख्य वजह ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है। 2024 में मताधिकार पाने वाले युवा वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का अभियान इसीलिए चलाया जाएगा। छूटे वोटरों को जोड़ने का काम भी अभियान का हिस्सा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज पर पहुंचने का अभियान है विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य नए वोटर को जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाना है। इससे पार्टी की विस्तार होगी भाजपा इसके लिए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ने के साथ विस्तार भी होता है। 2024 में संसद का चुनाव होना है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार सरकार बनाना है भारत को विश्वगुरु बनाना है।

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन देते हुये कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है आज सारे विपक्षी दल भाजपा सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों लेकिन आम जनता हमारे साथ है। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में तमाम दलों के गठबंधन के बावजूद भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था। इस बार भी तमाम दलों के गठबंधन के बावजूद भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिलेगा जैसे नगरीय निकाय, पंचायत तथा सहकारिता के चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। ऐसे में भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौती को स्वीकार करके परिणाम देने में सक्षम है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता ई अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष एवं वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानिया संदीप सरोज जिला मंत्री उमाशंकर सिंह अवधेश यादव राज पटेल प्रमोद यादव संतोष मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी शशि मौर्य अंजना श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख गण धीरू सिंह बृजेश यादव सत्येन्द्र सिंह फंटू उमेश तिवारी मम्मन यादव धनन्जय सिंह सुभाष शुक्ला भूपेन्द्र सिंह विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय पवन पाल अम्बरीशधर द्विवेदी नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह अजय सरोज अजय सिंह जितेंद्र सिंह राजकुमार जायसवाल आशीष गुप्ता प्रबुद्व दुबे इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह अजय मिश्रा शैलेस सिंह जितेंद्र मिश्रा नरेन्द्र विश्वकर्मा अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्रा संतोष गुप्ता उमेश सिंह चिंताहरण शर्मा देवी प्रसाद सिंह जितेंद्र सिंह विनोद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

विदुषी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Next Post

संजय सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजो में बाटे फल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
संजय सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजो में बाटे फल

संजय सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजो में बाटे फल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

March 12, 2026
शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

शिक्षा से ही मिलती है जीवन की असली मंज़िल: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

March 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.