मुंबई: हाथरस में हुए दुर्दांत घटना में एक बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसके साथ जो घिनौना कृत्य किया गया ऐसी घटनाएं देश के लिए कलंक हैं। हम सब पूरे समाज और सरकार को मिलजुल कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करना होगा ।
जब तक इन नराधमों को सरकार का और कानून का डर नहीं होगा तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उक्त विचार वरिष्ठ समाजसेवी व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान व्यक्त किए ।उन्होंने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए ।इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है असली अपराधियों को ढूंढ कर तुरंत उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।ताकि दूसरों के सामने एक उदाहरण पेश हो सके
।और कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले खुद ही सिहर उठे। समाज में बेटियों को सुरक्षित व निर्भय वातावरण देना हम सबकी जिम्मेदारी है।रही बात पीड़ित परिवार से लोगों के मिलने की तो अगर पीड़ित परिवार को आपत्ति ना हो तो हर किसी को पूरे परिवार से मिलने देना चाहिए ।
उसे रोकना नहीं चाहिए। सरकार को ऐसा कठोर कदम उठाना चाहिए जिससे बच्ची की आत्मा को और उसके परिवार को न्याय मिल सके ।












