महिला महाविद्यालय में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ
संकल्प सवेरा जौनपुर श्री राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हुसेपूर कबूलपुर सिरकोनी जौनपुर में बी एड विभाग के छात्राध्यापिकाओं के लिये पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया कालेज के प्रबन्धक शिवाकांत शुक्ला जी ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
जिसमें योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम का प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
तथा बताया कि योग को अपने दैनिक जीवन मे शामिल कर खुद के साथ-साथ हम समूचे समाज को भी स्वस्थ और खुशहाल रख सकते है।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय, अमित कुमार गुप्ता, जगदीप सिंह, राजेश उपाध्याय, राहुल यादव,शिवम उपाध्याय, कौशलेंद्र तिवारी, दिनेश कुमार दूबे, जय प्रकाश मौर्या, महेंद्र यादव,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।












