• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

75वें निरंकारी संत समागम सेवा का शुभारम्भ

Inauguration of 75th Annual Sant Samagam Service by Nirankari Satguru Mata Ji

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 19, 2022
in Jaunpur
0
75वें निरंकारी संत समागम सेवा का शुभारम्भ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

निरंकारी सत्गुरू माता जी द्वारा 75वें वार्षिक,संत समागम सेवा का शुभारम्भ

जौनपुर, संकल्प सवेरा : 16 से 20 नवंबर को होने वाले 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के शुभारम्भ पर सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन कर कमलों द्वारा समागम सेवा का उद्घाटन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल कार्यकारिणी समिति के सदस्य, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य, सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सभी श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुए।

सत्गुरू माता जी का हार्दिक अभिनन्दन आदरणीय श्री सुखदेव सिंह (समन्वय समिति कमिटी अध्यक्ष) एवं आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा (सचिव संत निरंकारी मण्डल) द्वारा किया गया।

यह जानकरी देेते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि संत समागम सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर संपूर्ण निरंकारी जगत एवं प्रभु प्रेमीजनों को सम्बोधित करते हुए सत्गुरू माता जी ने कहा कि सेवा कि भावना पूर्ण समर्पण वाली होनी चाहिए। सेवा भाव हुक्मानुसार एवं मन को पूर्णतः समर्पित करके की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सेवा केवल कार्य रूप में नहीं अपितु उसमें जब सेवा का भाव आ जाता है तब उसकी खूशबू महकदार हो जाती है। सेवा को सदैव चेतनता से ही करना चाहिए और यह ध्यान में रखते हुए कि कभी हमारे कर्म, हमारे व्यवहार से जाने अनजाने मे भी किसी का तिरस्कार न हो। सभी का सत्कार ही करना है क्योंकि सभी संतों में इस निरंकार का ही वास है। इसी भक्ति भाव से सेवा को स्वीकार करे और मन से सिमरन करते हुए अपनी सेवाओं का योदान देते चले जाये।

निरंकारी संत समागमों की यह अविरल श्रृंखला अपने 74 वर्ष सफलतापूर्वक सम्पन्न कर चुकी है और इस वर्ष 75वें वार्षिक भव्य समागम की प्रतीक्षा प्रत्येक श्रद्धालु भक्त पलके बिछाए हुए हर्षोल्लास के साथ कर रहे है। सत्गुरू माता जी की पावन अध्यक्षता में होने वाले इस दिव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त करने हेतु देश एवं विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं प्रभु प्रेमीजन सम्मिलित होंगे। समागम स्थल पर प्रतिदिन अनेक महात्मा, सेवादल के भाई-बहन और भक्तजन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुख सुविधाएं प्रदान करने हेतु शामियानों की एक सुंदर नगरी स्थापित की जायेगी जिसमें भक्तों के ठहरने, जलपान एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंध प्रशासन एवं अधिकारियों के सहयोग द्वारा किया जा रहा है। समागम स्थल पर विभिन्न प्रबंधन कार्यालय, प्रकाशन स्टाल, प्रदर्शनी, लंगर, कैन्टीन एवं डिस्पेन्सरी की सुविधाएं उचित रूप से उपलब्ध करवायी जायेंगी।

यातायात प्रबंधन के अंतर्गत इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं हवाई अड्डे से समागम में पहुचने वाले सभी श्रद्धालु एवं प्रभु प्रेमीयों को लाने एवं ले जाने की उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही अन्य वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्रों की भी व्यवस्था की जा रही है।

अनेकता में एकता का अनुपम दृश्य प्रदर्शित करने वाला यह दिव्य संत समागम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी भक्तों के लिए प्रेरणादायी एवं आनंददायक होगा।

Previous Post

अयोध्या में बना योगी आदित्यनाथ का मंदिर, रोज की जाती है पूजा तथा आरती,देखे विडीयो

Next Post

सड़क पर बबूल का पेड़ गिरने से एक घंटा आवागमन बाधित रहा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
75वें निरंकारी संत समागम सेवा का शुभारम्भ

सड़क पर बबूल का पेड़ गिरने से एक घंटा आवागमन बाधित रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.