पूर्व मंत्री व विधायक के नेतृत्व में सपा ने किया धरना प्रदर्शन
राष्ट्रपति को सम्बोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा
संकल्प सवेरा शाहगंज /जौनपुर स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व तहसील मुख्यालय के बगल स्थित डाक बंगला पर सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का जमाव हुआ। वहां से जुलूस की शक्ल में केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुचें। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा एवं सीओ सिटी को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौपा। इस दौरान जहां सपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोतवाली पुलिस समेत सर्किल की पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक ललई ने कहा कि उ प्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव में गुंडागर्दी चरम पर रहा। लोकतंत्र की ऐसी हत्या भाजपा राज में किया गया। जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 8 जुलाई को नामांकन के दौरान विपक्ष के प्रत्याशियों प्रस्तावकों समर्थकों महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना हुआ। वहीं तीन व दस जुलाई की घटना को हमेशा याद रखा जायेगा। सपा सरकार आने के बाद इसका हिसाब होगा।
कहा इस सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार गुंडाराज बेरोजगारी चरम पर है। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसके संतान नहीं है वे इस बारे में कानून बना रहे हैं। पुलिस व प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को हराने का जो कुचक्र रचा गया उसका पाई पाई हिसाब होगा।
कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि सैयद उरुज ने किया ।वहीं सभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू एडवोकेट संजय यादव विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से सूहेल अहमद उर्फ चुन्नू, सभासद मकसूद अहमद, मनोज अग्रहरि,
जसीम खान, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव, जितेंद्र वर्मा बाजीगर, अखिलेश यादव, अरुण यादव, मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।












