बक्शा प्रवासी मजदूरों हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य पालन विषय पर तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज प्रथम दिन था। यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर पर कराया जा रहा है।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार कन्नौजिया ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया और किसानों को जानकारी दी कि मत्स्य पालन एक अच्छा व्यवसाय किसानों के लिए साबित हो रहा है। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने किसानों को मत्स्य पालन करने की विधि, तालाब, स्पॉन, एव आहार के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। और डॉ अनिल कुमार ने बताया की कैसे मत्स्य पालन करके रोजगार को स्थापित किया जा सकता है तथा केंद्र के अमित कुमार, घनश्याम कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में कुल 35 प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।












