स्व0सुमित्रा मौर्य की स्मृति मे मौर्य परिवार ने वृद्वृजनो को कराया भोजन
मौर्य परिवार ने मिलकर कराया भोजन
देखिए वृद्वा आश्रम मे बुजुर्गो की कैसे सेवा होती है
संकल्प सवेरा जौनपुर कई ऐसे लोग होते हैं जो खुद के साथ औरों को भी नई दिशा दिखाते हैं। जी हा हम बात कर रहे है अहमद खा मण्डी निवासी मौर्य परिवार की जिन्होंने आज अपनी माता स्व0 सुमित्रा मौर्य पत्नी स्व0 विक्रमादित्य मौर्य की स्मृति के तेरहवी के पूर्व वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों कोभोजन कराया ताकि उनके चेहरों पर मुस्काहट आए।
मौर्य परिवार ने आज सुबह अपने पूरे परिवार के साथ श्रीमती सुमित्रा मौर्य की तेरहवी के पूर्व वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन परोसा और भेंट सौगात दी। इस दौरान ओम प्रकाश मौर्य ने वृद्धाश्रम मे उपस्थित लोगो से कहे कि जिल्होने हमे आराम दिया चलना सिखाया पढ़ाया लिखाया हमें समाज में रहने के काबिल बनाया तो हमारा भी फर्ज बनता है
कि हम उनके सुख.दुख पर ध्यान दें। उनके चरणों में ही हमारा स्वर्ग है। हमें जीवन में ईमानदारी सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा करनी चाहिए। यही हम सभी का धर्म है इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, हरि प्रकाश मौर्य, रामआसरे मौर्य, विनय मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य , रत्नेश मौर्य आदि रहे













