आने वाले दिनों में पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी:शर्मिला
जौनपुर,संकल्प सवेरा। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल के प्रबंधन में समाजवादी महिला सभा का दूसरे दिन अंबेडकर तिराहा पर स्थापित अंबेडकर मूर्ति के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर मणिपुर में हुए घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई और महिलाओं ने अपनी चूडिय़ां भी उतारकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो पर समर्पित किया
वहीं महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार बनी रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी। उन्होंने कहा है कि देश को इस स्थिति से बचाना है तो जो जहाँ है, वहीं लोगों को समझाए कि डबल इंजन की सरकारों का कानून व्यवस्था और संविधान में विश्वास नहीं है।

कहा कि गत चार मई को मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का वीडियो केवल कानून व्यवस्था पर नहीं, सम्पूर्ण मानवता के माथे पर कलंक है। इसके लिए मणिपुर सरकार के साथ ही भारत सरकार भी दोषी है।

इस हृदय विदारक मामले में ढाई महीने तक भारत सरकार भी चुप्पी साधे रही। इस चुप्पी को लेकर भारत सरकार की भी जितनी निंदा की जाए, कम है।
वहीं कार्यक्रम सयोजक निवर्तमान जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा जहां कारगिल युद्ध में लडें सैनिक के पत्नी के साथ ऐसी घटना घटी हो आम लोगों के साथ क्या हुआ होगा। राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार, उसका पहला दायित्व है, कानून व्यवस्था का राज कायम करना।
देश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, उसका पहला दायित्व हो गया है, कानून व्यवस्था के संरक्षण में कमजोर वर्ग को टार्गेट कर उत्पीड़ित करना और कराना। सरकार के इस रवैये से अराजक तत्वों का हौसला चरम पर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के इसी रवैये की वजह से मणिपुर महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है और
दोनों सरकारें केवल बयानबाजी कर रही हैं।
कहा है कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करना डबल इन्जन की सरकार के वश का नहीं है इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम मौर्या,ऊषा जयसवाल, मालती निषाद
,तारा त्रिपाठी, सोनी यादव,सुशीला देवी, संगीत साहू,उर्मिला साह,दिशा गौतम, सीमा यादव, राजकुमारी, गामा, संगीता प्रजापति, अन्नता,रुबी बिन्द,सबीना,सुनीता गौतम, अंशिका गौतम, शशी त्रिपाठी, उर्मिला, प्रभावती, फूलपत्ती, आशा, हिरावती,समराजी देवी,निर्मला, मीना, जणावती,पूनम सरोज,समेत सैकड़ों महिला उपस्थित रहीं













