बारिश का कहर : मकान गिरने से युवक की मौत
बहन गंभीर रूप से घायल
संकल्प सवेरा मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के मतरी ( नयेपुर ) गाँव मे शुक्रवार की पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते दिनेश गौतम का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें दब जाने से उनके बाइस वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी जबकि उनकी नाबालिग पुत्री का पैर टूट गया और बुरी तरह घायल हो गयी।
बताया गया कि शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद से शुरू हुयी मूसलाधार बारिश के कारण दिनेश गौतम का कच्ची दीवाल पर बना मकान रात लगभग तीन बजे गिर गया। उस समय दिनेश और उनका पुत्र दिलीप (26) व पुत्री काजल (17) मडहे मे सो रहे थे। दीवार के बगल सो रहे दिलीप पर अधिकांश मलबा गिरने से उसकी मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो गयी
जबकि काजल को गंभीर घायलावस्था मे एम्बुलेस से पहले स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। काजल का एक पैर टूट गया है और अन्य जगहों पर भी मल्टीपल फ्रैक्चर है। मामूली रूप से घायल मकान स्वामी दिनेश गौतम का उपचार स्थानीय सीएचसी पर किया गया।












