जौनपुर। मौसम का मिजाज बुधवार को फिर बदला रहा। कई दिनों बाद जहां कोहरे से आसमान ढंका रहा, वहीं बादल भी छाए रहे। सूरज की किरणें धरती पर नहीं नहीं उतर सकीं। 
हालांकि, सर्द हवाओं के थमने के साथ ही तापमान में वृद्धि बरकरार है। मंगलवार की रात भी कोहरे का घनत्व काफी अधिक रहा। दृश्यता न होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। सुबह ही सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रहीं। सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 
कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे तक तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 4से 6किमी / घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 78 फीसद रही। इसके साथ ही 10:00 बजे तापमान के 19डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 24डिग्री और 4 बजे तक 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा। पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में जनपद शीतलहर की चपेट में आने के आसार हैं












