पुलिस ने महिला से कराई ज़बरन सुलह
सुजानगंज (जौनपुर) महिला से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस पकड़ने के बजाय महिला को ही डरा धमकाकर सुलह करवा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के केठुआ गाँव निवासी पूनम गौड़ पत्नी धर्मदेव ने थाने पर सूचना देते हुए आरोप लगाया कि बीती रात हमारे पड़ोस के ही शोभनाथ कल्लूराम ने हमारे साथ मारपीट करते हुए हमारे कपड़े फाड़ने का प्रयास किया जब इसका विरोध किया तो आरोपी के भाई नन्हेलाल और भतीजा बबलू ने भी मारपीट कर छेड़खानी की। महिला ने इसकी शिकायत फोन पर पुलिस को दी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला थाने पर पहुंच कर लिखित तहरीर देते हुए अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई पुलिस ने महिला को यह कहते हुए भगा दिया कि मामला फर्जी है इसमें कुछ हो ही नहीं सकता। महिला का आरोप है कि सिपाही ने हमारे मामले में जबरन सुलह पत्र पर अंगूठा का निशान लगवा दिया। पुलिस यह सब आरोपियों के दबाव में कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि महिला का आपसी पारिवारिक विवाद है। किसी प्रकार की सुलह हमारे संज्ञान में नहीं है।