जौनपुर में भू- माफिया ने बेच दी भगवान श्रीराम की करोड़ों रुपए की जमीन
जमीनी भूख के चलते जौनपुर में भू माफियाओं ने भगवान राम के नाम की करोड़ों रुपए की जमीन दलालों ने बेच दी
संकल्प सवेरा,जौनपुर। इंसान की जमीनी भूख कितनी बढ़ गई है। इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। इसी भूख के चलते जौनपुर में भूमाफिया ने भगवान राम के नाम की करोड़ों रुपए की जमीन दलालों ने बेच दी। अवैध रूप से बेची गई इस जमीन की जांच के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की है।
शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया है कि जौनपुर में विभिन्न जगहों पर श्री राम जानकी मंदिर की बेशकीमती जमीन बेच दी गई है।
जमीन भगवान राम के नाम पर है और इसकी देखरेख का जिम्मा संरक्षक को दिया गया था। यह जमीन उमरपुर हरिबंधनपुर मे गाटा संख्या 119 है इसके साथ ही कई अन्य जगह पर है कुछ जगहों पर संबंधित लेखपाल व भू माफियाओं की सांठगांठ की वजह से श्री राम जानकी मंदिर की जमीन पर इमारत बनकर तैयार हो गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के संरक्षक के लोगों ने गड़बड़ी कर जमीन की बिक्री की है इसकी जांच उच्च स्तर पर करा कर दोषियों को कठोर दंड वह जमीन पर बन रहे अतिक्रमण को रोककर खाली कराया जाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आजादी के कुछ साल पहले लोगों ने भगवान राम को उपहार स्वरूप जमीन दी थी इसकी देखरेख के लिए श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट बनाया गया था जिसकी देखरेख के लिए ट्रस्ट द्वारा संरक्षक नियुक्त किया गया था











