• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में 50 साल की उम्र में महिला बनीं यूट्यूबर,1.6 मिलियन सब्सक्राइबर

In Jaunpur, at the age of 50, a woman became a YouTuber, 1.6 million subscribers

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 27, 2022
in Jaunpur
0
जौनपुर में 50 साल की उम्र में महिला बनीं यूट्यूबर,1.6 मिलियन सब्सक्राइबर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा: यूपी के पूर्वांचल में एक जिला है जौनपुर। जौनपुर में एक छोटा सा गांव है रखवा… शायद आपने सुना नहीं होगा। लेकिन सात समंदर पार अमेरिका, फिजी, दुबई में इस गांव की ‘अम्‍मा की थाली’ मशहूर है। साल 2016 में जब इस गांव में 4जी इंटरनेट पहुंचा तो तीन बच्‍चों की मां शशिकला चौरसिया  ने सोचा भी नहीं था कि वह घर की चौखट लांघकर साइबर स्‍पेस की दुनिया में शामिल होने वाली हैं। उनके बेटे चंदन ने यूट्यूब और इंटरनेट की ताकत को पहचाना और उसमें अपनी मां के हाथ के स्‍वाद को जोड़ दिया। नतीजा यह है कि आज शशिकला चौरसिया अपना यूट्यूब चैनल चला रही हैं। उनके 1.6 मिलियन यानि 16 लाख सब्‍सक्राइबर्स हैं। इस यूट्यूब चैनल की बदौलत वह आज हर महीने औसतन 70 हजार रुपये तक कमा लेती हैं।

शशिकला चौरसिया शुरू से ही ऐसा खाना बनाती थीं कि आस-पड़ोस, गली-मुहल्‍ले वाले उंगलियां चाटते रह जाते थे। खूब तारीफ भी होती थी। शशिकला इसी में खुश थीं। लेकिन उनके बेटे चंदन (29) ने देखा कि उसके कुछ दोस्‍त गांव में पहुंचे 4जी इंटरनेट की बदौलत यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वगैरह पोस्‍ट करके पैसे कमाने की बातें कर रहे हैं
पहले तो शशिकला नहीं मानीं
चंदन ने कुछ दिन रिसर्च की और इसके बाद अपने भाइयों सूरज और पंकज से कुछ राय मशवरा किया। इसके बाद अपनी मां शशिकला से कहा कि क्‍यों न वह जो बेहतरीन व्‍यंजन बनाती हैं उसे यूट्यूब पर पोस्‍ट कर दिया करें। इससे तारीफ भी मिलेगी और भविष्‍य में पैसे भी मिल सकते हैं। शशिकला के गले यह बात नहीं उतरी, भला चूल्‍हे पर बने खाने का वीडियो कोई क्‍यों देखेगा… और पैसे… वह कोई क्‍यों देगा?

पहला वीडियो नहीं चल पाया
लेकिन बालहठ के आगे मां की एक न चली और 1 नवंबर 2017 को ‘बूंदी की खीर’ का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्‍ट किया गया। कक्षा 5 तक पढ़ी शशिकला कैमरे के सामने आने में हिचक रही थीं इसलिए उनकी शर्त थी कि उनका चेहरा नहीं आना चाहिए। खैर, वीडियो बना… लेकिन बच्‍चों का दिल टूट गया। महज 15-20 व्‍यूज आए। लेकिन उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी।
आम का अचार हुआ वायरल
शशिकला भी पिछले 30 बरस से खाना ही बनाती आ रही थीं, वह उसी में खुश थीं। लेकिन बच्‍चे लगे रहे। अबकी बार मई 2018 में उनकी जिद पर ‘आम के आचार’ का वीडियो पोस्‍ट किया गया। आम का अचार काम कर गया, यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा। तब से आजतक ‘अम्‍मा की थाली’ ने पलटकर नहीं देखा।

अब पैसे आते हैं अम्‍मा के अकाउंट में
इसका चैनल का नाम ‘अम्‍मा की थाली’ क्‍यों रखा, यह पूछने पर चंदन बताते हैं कि यूट्यूब पर हमने किचन नाम से बहुत चैनल देखे थे। लेकिन मां या दादी मां के हाथ का स्‍वाद बताने वाला कोई चैनल नहीं दिखा। इसलिए नाम रखा ‘अम्‍मा की थाली।’ अब चंदन इस चैनका तकनीकी पक्ष देखते हैं, पंकज वीडियो बनाते हैं और सूरज एडिट करते हैं। लेकिन पैसा शशिकला के ही अकाउंट में आता है।

6 लाख सब्‍सक्राइबर्स हैं, 26 करोड़ व्‍यूज
तीनों बच्‍चे जॉब और घर के बिजनेस में लगे रहते हैं। खाली समय में वह चैनल का काम करते हैं। आज सबकी मेहनत की बदौलत चैनल पर लगभग 16 लाख सब्‍सक्राइबर्स हैं, 26 करोड़ व्‍यूज हैं। इनकी सदाबहार डिश ‘सूजी के गुलाब जामुन’ है जिसके 5 करोड़ व्‍यूज हैं, दूसरे नंबर पर रसगुल्‍ले का वीडियो है जिसे 4 करोड़ लोग देख चुके हैं।

शशिकला चौरस‍िया की यह कहानी किसी परीकथा के सच होने जैसा है। शशिकला के लिए तो है खुद हमारे आपके लिए भी यह भरोसा करना मुश्किल है कि तकनीक की ताकत हमारी किस्‍मत की बंद तिजोरी का ताला इस तरह भी खोल सकती है

Previous Post

पारिश्रमिक पाकर खिले प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे,सीएम को दिया धन्यवाद

Next Post

डेंगू से सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत, जौनपुर में थे तैनात

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
डेंगू से सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत, जौनपुर में थे तैनात

डेंगू से सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत, जौनपुर में थे तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.