गौराबादशाहपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के एक मैरेज हाल में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें इलाके के कुल सोलह ऐसे प्रतिभावों का सम्मान किया गया। जो अभी हाल में नीट, टीजीटी, एसआरएफ, रेलवे ग्रुप डी और शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चयनित हुए हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मेधावियों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि इसी मुकाम को अंतिम न समझ कर कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए ताकि इसके अतिरिक्त और बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर बड़े पद पाने की कोशिश करनी चाहिये।
लक्ष्य बड़ा होगा तो शिखर भी बड़ा हासिल होगा। विशिष्ट अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिता राज व सीओ सिटी जितेंद्र दुबे रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के प्रबंधक व समाजसेवी अरविंद सिंह ने डीएम के साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह व संचालन अनिल अस्थाना ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मो. इकराम अंसारी,
ज्वाला प्रसाद राय, डा. रूबी राय, ग्राम प्रधान नवीन साहू, रामू कश्यप, धनजंय सिंह, राहुल सिंह, कमलेश, सुरेन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र गुप्त, टोनी सिंह, मो.हाशिम, पंकज राय आदि उपस्थित रहे।












