माताएं गर्भावस्था से अपनाएं जागरूकता तो नहीं होगा कुपोषण
पोषण माह अभियान के तहत ब्लाक परिसर में हुई गोदभराई
संकल्प सवेरा खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को पोषण माह अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं के साथ गोदभराई की रस्म की गई। इस दौरान महिलाओं को कुपोषण से बचाव के बिषय में बिधिवत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह ने छह माह के बच्चे को खीर और हलुआ खिलाकर अन्न प्रशानन कराया। वही किशोरियों और चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गई। उन्होंने कहा कि माताएं गर्भावस्था से ही जारूकता अपनाए तो जड़ से मिट जायेगा कुपोषण। विशिष्ट अतिथि डाक्टर चंद्रभान ने प्रत्येक गांव पंचायत स्तर पर समिति बनाकर पोषण गतिबिधियो को शामिल करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पोषण से मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहते हैं।उचित पोषण सभी के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। मां का दूध सर्वोत्तम पोषण माना जाता हैं। बाल विकास अधिकारी अनीता देवी व सुपरवाइज़र रमावती देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह ने किया। इस मौकेपर ब्लाक मिशन प्रबंधक ऋषि मिश्रा सहित तमाम आगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।












