संकल्प सवेरा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुख्यालय पर आयोजित स्वागत सभा में समाजवादी पार्टी जौनपुर के समस्त नेता, पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए बताया कि स्व के०पी० यादव पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रहें
उनके सुपुत्र विवेक रंजन यादव ( बबलू) को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव और आरिफ हबीब को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय एवम् प्रदेश नेतृत्व ने जनपद के पदाधिकारियों पर भरोसा और विश्वास करके उन्हें पदाधिकरी बनाया हैं इससे ना सिर्फ उनका बल्कि पूरे जनपद का सम्मान बढ़ाने क काम किया है
जिसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हू और नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा करता हु कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के संविधान का पालन करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे कों कायम रखने के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे साथ पार्टी की निटियो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवमानोनित प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जिस भरोसे से मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उस पर पूर्णतया खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
अपने स्वागत से अभिभूत नवमानोनित प्रेशर 10 मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड आरिफ हबीब ने कहाकि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभारी हु की उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वाश कर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है उस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
आरिफ हबीब ने आगे कहाकि बूथों पर मतों को जोड़ने के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी ईमानदारी से जुट कर काम करने की जरूरत है तभी जाकर हमारा मिशन 2022 सफल होगा।
स्वागत समारोह में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान,शकील अहमद,राजदेव यादव,राजेंद्र यादव,रुखसार अहमद, शहनवाज़ खान शेखू ,नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी,महासचिव अरुण यादव,साजिद अलीम,इरशाद मंसूरी, अलमास सिद्दीकी,विकास यादव,ऋषि यादव,भानु मौर्य,शिवजीत यादव,गुड्डू सोनकर, नैपाली यादव,प्रदीप बाबा,प्रदीप यादव,संदीप यादव, सत्यप्रकाश यादव,राजेंद्र यादव टाइगर,अनवारूल हक गुड्डू,लाल मोहम्मद राईनी,मनोज मौर्य,शकील मंसूरी,सैफ खान,मोहम्मद जावेद,अब्दुल्लाह,कलीम,अंसार इदरीसी, ताज मोहम्मद,प्रमोद यादव,विजय सिंह बागी,सोनी यादव,उषा यादव,मोहम्मद तौफिक,मोनू सोनकर, अज़ीज़ फरीदी,विनोद बिंद,मोहम्मद साबिर राजा, बेलाल मंसूरी, आरिफ अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह का संचालन ज़िला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।












