• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

हम तक अखबार पहुंचाने वालों के लिये सदैव खड़ा रहूंगा: ज्ञान प्रकाश सिंह

I will always stand for those who deliver newspapers to us: Gyan Prakash Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 26, 2023
in Jaunpur
0
हम तक अखबार पहुंचाने वालों के लिये सदैव खड़ा रहूंगा: ज्ञान प्रकाश सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जाड़ा—गर्मी—बरसात झेलकर हम तक अखबार पहुंचाने वालों के लिये सदैव खड़ा रहूंगा: ज्ञान प्रकाश सिंह

समाचार पत्र विक्रेता संघ जौनपुर का 28वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मना
*वरिष्ठ वितरकों सहित संघ को सहयोग देने वालों को किया गया सम्मानित

जौनपुर,संकल्प सवेरा। । समाचार पत्र विक्रेता संघ जौनपुर का 28वां वार्षिक समारोह नगर के मीरपुर में स्थित संघ भवन के सभागार में हुआ जहां सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता/समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे जिनका अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने अंगवस्त्रम्, सम्मान पत्र एवं विजय तिलक लगाते हुये पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
साथ ही पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन का स्वागत महामंत्री अवधेश मौर्य, लोक गीत गायक आशीष पाठक अमृत व पूर्व अध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति का स्वागत संतोष मौर्य पचोखर और राष्ट्रीय बैडमिण्टन खिलाड़ी बाबा मौर्य का स्वागत मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य ने किया। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष डा. राम सूरत मौर्य का स्वागत कोषाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, भागवत नारायण चौरसिया का स्वागत पवन साहू, सभासद कलेन्दर बिन्द एडवोकेट का स्वागत कुलदीप साहू ने किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संघ को विभिन्न रूप से सहयोग करने पर समाजसेवी अरविन्द बैंकर्स, सपा नेता राजकुमार यादव, कोटेदार अजय गौतम, शिव कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, समाजसेवी जगदीश बिन्द, सभासद जगदीश मौर्य गप्पू को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुये माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने समाचार पत्र विक्रेता विरेन्द्र मौर्य गप्पू, विजय शर्मा सहित अन्य साथियों को अंगवस्त्रम् एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा ​कि समाचार वितरक जाड़ा, गर्मी एवं बरसात को झेलते हुये प्रतिदिन देश—दुनिया की खबरें अखबार के माध्यम से हम लोगों तक पहुंचाते हैं। तमाम राजनैतिक लोग हैं लेकिन अभी तक इन विक्रेताओं की तरफ कोई ध्यान नहीं देखा। साथ ही उन्होंने घोषणा किया कि मैं किसी राजनैतिक पद पर रहूं या न रहूं लेकिन इस वितरक समाज के लिये समय—समय पर इनका सहयोग करता रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डा. राम सूरत मौर्य ने कहा कि इन समाचार पत्र विक्रेताओं के लिये मैं हर सम्भव सहयोग करूंगा। वहीं पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, बाबा मौर्य, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, विकास यादव, चन्दौली से आये भागवत नारायण चौरसिया, अरविन्द बैंकर्स सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने समस्त अतिथियों, सहयोगियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रतिभा साहू एवं अविका साहू ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया, वहीं लोक गीत गायक आशीष पाठक अमृत ने अपनी गीतों से लोगों को सराबोर कर दिया। इस अवसर पर नरेन्द्र मौर्य, सुनील मौर्य, बबलू मौर्य, राजेश मौर्य, मो. रफीक, रमेश चन्द्र मौर्य, पवन मौर्य, विजय शर्मा, कुलदीप साहू, लालचन्द्र मौर्य, राम स्वार​थ मौर्य, संतोष मौर्य, भरत लाल मौर्य, रवि शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

——इनसेट——
*…इन अतिथियों ने की सहयोग की घोषणा*
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य ने संघ भवन में शौचालय एवं पानी की समुचित व्यवस्था की घोषणा की। वहीं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं 20 वर्षों से सभासद पद को सुभोषित करने वाले जगदीश मौर्य गप्पू ने भवन के लिये 50 कुर्सी और मेज देने के साथ गरीब वितरक की पुत्री की शादी के लिये साइकिल देने की घोषणा किया। वहीं राष्ट्रीय बैडमिण्टन खिलाड़ी बाबा मौर्य ने भवन की विद्युत वायरिंग की घोषणा किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन सिंह क्षेम ने भवन को छत का पंखा देने की घोषणा किया। उपरोक्त घोषणाओं से खुश समस्त पत्र विक्रेताओं ने हर्ष ध्वनि से स्वागत करते हुये आभार जताया।

Previous Post

विधि विधान पूर्वक किया गया तुलसी पूजन का कार्य

Next Post

युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं : गिरीश चन्द्र यादव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं : गिरीश चन्द्र यादव

युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं : गिरीश चन्द्र यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

April 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.