सेवा भाव लेकर राजनीति में आया हूं:राजेश पटेल
जनता जनार्दन के आशीर्वाद से यह सीट सपा की झोली में जाएगी
सुजानगंज संकल्प सवेरा (जौनपुर) मन में सेवा भाव को लेकर राजनीति में आया हूं .. सपा में मैं एक सिपाही के रूप में कार्य कर रहा हूं और आगे करता रहूंगा क्षेत्र की नगौली ग्राम सभा में पैदल जन संपर्क के दौरान राजेश पटेल पुत्र झल्लू राम पटेल निवासी दीपकपुर सुजानगंज ने बताया कि मेरे पास कोई ऐसी सरकारी निधि नहीं है फिर भी मैं अपने स्वयं की गाढ़ी कमाई की बचत निधि से क्षेत्र की जनता के दु़ख- सुख में मदद करता आ रहा हू, मुझसे क्षेत्र का जो व्यक्ति ने अपनी पीड़ा बतायी यथाशक्ति उसकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया हु ।
मुंगरा विधानसभा क्षेत्र की जनता से मैं बहुत प्यार करता हूं और इनके लिए सदैव जो भी मुझसे हो सकेगा करता रहूंगा,मेरे पिता जी का जो सपना था उसे पूरा करने का पूरी कोशिश करूंगा जिस प्रकार से जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिल रहा है यदि पार्टी ने मुझे 368 विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर से प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित रूप से यहां की सीट जीत कर सपा की झोली में डाल दूंगा। शिक्षा सड़क स्वास्थ्य आदि विषयों पर कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंचम पटेल देवेंद्र सिंह राकेश पटेल आदि सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे












