राधकृष्ण शर्मा
मड़ियाहूं ,संकल्प सवेरा जौनपुर गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर अपना दल यस के नेता आनंद कुमार दुबे अपने आवास आनंद भवन पर झंडारोहण किया। उसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मैं अपना दल का पुराना सिपाही हूं। यदि पार्टी द्वारा मुझे प्रत्याशी विधानसभा मड़ियाहूं 370 से बनाया जाता है तो जनता की समस्याओं का निराकरण करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
मेरे पास तो कोई सरकारी निधि नहीं है इसके बावजूद भी मैं क्षेत्र की जनता का जो मुझसे हो सकता है अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा करता रहता हूं। जैसे किसी को जल की आवश्यकता है नल नहीं है तो मैंने कई स्थानों पर नल भी लगवाया मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग किया।
जो भी व्यक्ति मेरे पास आता है या अपनी पीडा कहता है अपने सामर्थ्य के अनुसार उसकी मदद करता हूं ।जनता की सेवा करने की लगन मेरे मन में बराबर बनी हुई है और उसे मैं करता रहूंगा। सड़क शिक्षा चिकित्सा तमाम क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है। और उसे में प्राथमिकता दूंगा। इसके बाद समाजसेवी आनंद दुबे के द्वारा आए हुए
तहसील क्षेत्र से तमाम पत्रकारों को अंगवस्त्रम डायरी व लेखनी देकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।।












