स्थापना दिवस पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट
सिकरारा से रिपोर्ट – आकाश मिश्रा
सिकरारा : जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के
पदाधिकारियों ने शहर कार्यालय पर कांग्रेस के 136वा स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाई जाने की रणनीति बनाई गई थी इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने किसान बिल पर प्रदर्शन किए जाने की रणनीति बनाई थी।जिसके तहत सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरामोहनदास गांव निवासी शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के आवास पर सिकरारा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय द्वारा सुबह दस बजे से तीन बजे तक पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
उस दौरान उनके बीच नोकझोंक भी हुई। सत्ता शासन के बल पर आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार। सौरभ शुक्ला ने बताया की कारण पूछने पर बताया गया कि आपको कोई कार्यक्रम आज के दिन नहीं किया जाएगा जबकि आज हमारा कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस समारोह मनाने का था। लेकिन सरकार ने आज हमें कार्यालय पर ध्वजारोहण व स्थापना दिवस मनाने नहीं दिया यह अति दुखद निंदनीय है हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं इस सरकार मे नही है लोकतंत्र ।
सौरभ शुक्ला ने कहा कि हमारा गुनाह क्या है तो पुलिस प्रशासन का कोई जवाब नहीं आया कहा गया कि ऊपर से आदेश है। लेकिन हम हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सौरभ शुक्ला ने बताया कि आप हमें किसी मुकदमे में या जेल में डाल दीजिए लेकिन हम सच्चाई और किसानों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।












