जौनपुर,संकल्प सवेरा नगर क्षेत्र में अस्पताल संचालकों द्वारा सड़क के किनारे रोड पर ही मरीजों के इलाज के बाद अनुप्रयुक्त इंजेक्शन बची हुई दवाइयां पॉलिथीन में बांधकर मेन सड़क पर फेंका जा रहा है जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ सकता है ऐसा ही वाकया बुधवार को नगर क्षेत्र के अहमद खान मंडी इलाके में खान कॉलोनी के मुख्य रोड पर दिखाई पड़ा जहां अस्पताल का कचरा और मरीजों के प्रयोग में लाई गई और बची हुई दवाइयों को पॉलिथीन में बांध कर फेंक दिया गया था ।यह एक ऐसा स्थान है जो मुख्य मार्ग है जहां से सुबह-शाम हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल चालक मड़ियाहूं की तरफ और सिटी स्टेशन की तरफ गुजरते हैं। नगर पालिका ने पहले इस स्थान पर एक बड़ा कूड़े का डिब्बा रखवाया था जिसमें कॉलोनी के लोग व अन्य लोग कूड़ा करकट डाला करते थे और नगर पालिका की गाड़ी दो-चार दिन में आकर इस पूरे कचड़े को शहर से बाहर फेंक देती थी। स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है कि इस स्थान की अविलंब साफ सफाई करा कर एक कचड़े का बड़ा डिब्बा रखवाने की कृपा करें जिससे संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।












