• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

टीकाकरण में सहयोग देने वाले जनपद के 50 प्रभावशाली लोगों का सम्मान

Honor of 50 influential people of the district who cooperated in vaccination

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 17, 2022
in Jaunpur
0
टीकाकरण में सहयोग देने वाले जनपद के 50 प्रभावशाली लोगों का सम्मान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

टीकाकरण में सहयोग देने वाले जनपद के 50 प्रभावशाली लोगों का सम्मान

जिलाधिकारी, सीडीओ और सीएमओ के हाथों मिला प्रशस्ति पत्र

जौनपुर,संकल्प सवेरा – नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक सहयोगियों/प्रभावशाली लोगों के लिए गुरुवार को जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण हुआ। इसमें भ्रांतियों के कारण नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों के अभिभावकों को समझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग देने वाले समाज के 50 प्रभावशाली लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह, उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डिप्टी डीआईओ) डॉ डीके सिंह, संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकोष (यूनीसेफ) के रीजनल समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा, जिला मोबलाइजेशन समन्वयक (डीएमसी) गुरदीप कौर और बलवंत सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करने का प्रयास करने के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकोष (यूनीसेफ) तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रशंसा की। साथ समुदाय के उन प्रभावशाली लोगों का भी आभार जताया जिन्होंने किसी गलत धारणा के वशीभूत होकर टीकाकरण का विरोध करने वालों को टीकाकरण के पक्ष में तैयार करवाने में भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से सभी के प्रयास के चलते आज देश से पोलियो का पूरी तरह से उन्मूलन हो गया है। ऐसे ही हेपेटाइटिस का टीका लगा जाए तो बच्चे की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो जाए। जिलाधिकारी कहा कि आज हम बहुत ही दूषित वातावरण में जी रहे हैं। अक्सर नए-नए वायरस स्वास्थ्य के लिए चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। बच्चों को समय से सारे टीके लग जाएंगे तो उनका भविष्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से मुक्त रहेगा।
मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि कोई भी बड़ा लक्ष्य बिना समाज के हर लोगों को साथ लिए पूरा नहीं किया जा सकता है। समाज में फैली बीमारियों पर आप सबके सहयोग से विजय पाई जा सकती है। इस वर्ष 50 लोग जुड़े। आगे और 50 लोग। ऐसे हमारी ताकत बढ़ती रहेगी और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को हरा सकेंगे।
सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने समाज के प्रभावशाली लोगों से टीकाकरण का विरोध करने वालों को टीकाकरण के पक्ष में तैयार करवाने के लिए सहयोग मांगा जिससे कि शत-प्रतिशत टीकाकरण की राह आसान हो और समाज जटिलताओं से भरी बीमारियों से मुक्त रहे। यूनीसेफ के रीजनल कोआर्डिनेशन (आरसी) प्रदीप विश्वकर्मा ने कोविड वायरस पर विजय पाने में टीकाकरण की भूमिका बताते हुए यह जताने का प्रयास किया कि उस समय लोगों की जान बचाने में टीकाकरण की भूमिका लोग देख चुके हैं। तब लोग टीका लगवाने के लिए माध्यम की तलाश कर रहे थे। यदि बच्चे के जन्म से लेकर पांच साल तक यदि सात टीके लग जाएं तो बच्चे की बुनियाद मजबूत हो जाएगी और 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के संभ्रांत तथा प्रभावशाली लोगों डॉ कमर अब्बास, डॉ संजय उपाध्याय, सेराज अहमद आदि ने टीकाकरण में आने वाली चुनौतियों तथा उनके द्वारा लिए गए सहयोग के बारे में जानकारी दी। संचालन यूनीसेफ के जिला मोबलाइजेशन समन्वयक (डीएमसी) गुरदीप कौर और बलवंत सिंह ने किया।

Previous Post

अस्पताल में बाहर की दवा न लिखी जाए:DM

Next Post

लगातार दूसरे दिन किया गया फागिंग का कार्य

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
लगातार दूसरे दिन किया गया फागिंग का कार्य

लगातार दूसरे दिन किया गया फागिंग का कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.