जौनपुर: होमगार्ड की किशोरी पुत्री के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या,
अर्धनग्न शव पाए जाने से सनसनी, मौके पर भारी भीड़,
संकल्प सवेरा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक होमगार्ड की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, वहीं कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://youtu.be/zPMNxcmym7Q
बदलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड के जवान की 17 वर्षीया पुत्री का शव सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाए जाने से सनसनी फैल गई। पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान थे।
मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच को फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना ली। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी।