6 मार्च की रात में होगा होलिका दहन, आठ को खेली जाएगी होली
संकल्प सवेरा, जौनपुर। नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल परिसर में जिले के वरिष्ठ कर्मकांडी ब्राह्मणों की एक बैठक हुई। इसमें होलिका दहन तथा होली मनाने पर चर्चा हुई। सभी बिंदुओं पर मंथन के बाद तय हुआ कि होलिका दहन छह मार्च की रात 12.23 से लेकर 1.35 के बीच किया जाएगा। होली आठ मार्च को मनाई जाएगी

आचार्यों ने तर्क दिया कि उदयाकालीन चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा आठ मार्च बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि होलिका दहन निशीथकालीन पूर्णिमा में ही किया जाता है तथा होली का पर्व उदयाकालीन प्रतिपदा को ही होना चाहिए। जिस आधार पर होलिका दहन छह मार्च की रात को तथा होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने की तथा संचालन पंडित आनंद कुमार मिश्र ने किया
बैठक में पंडित अवधेश चतुर्वेदी, आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी, पंडित वेद प्रकाश पांडेय, पंडित सर्विंद्र उपाध्याय, डॉ. गंगाधर शुक्ला, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, पंडित राम सकल पांडेय, पंडित आलोकनाथ पांडेय, पंडित प्रमोद मिश्रा और पंडित अमित चतुर्वेदी आदि ने विचार रखें













