हली है….
सामाजिक एकता का पर्व है होली: रमेश मिश्र
सुइथाकलां,संकल्प सवेरा(जौनपुर): बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा होली का त्यौहार सामाजिक एकता, भाईचारे तथा आपसी प्रेम का संदेश देता है। वे रविवार को सनसाइन पब्लिक स्कूल, सरायमोहिउद्दीनपुर में होली मिलन समारोह व जन आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम का उत्सव है। यह जनमानस के जीवन में सदियों से रचा-बसा है। यह समाज की एकता व प्रेम का प्रतीक भी है। सामाजिक एकता राष्ट्र की प्रगति का कारक होती है। उन्होंने कहा कि रमेश सिंह के विधायक चुने जाने से शाहगंज की प्रगति तय हो चुकी है। बीते बीस वर्षों से अधिक समय से शाहगंज में विकास का गाड़ी पूरी तरह ठप थी।
अपने संबोधन में शाहगंज से नवनिर्वाचित विधायक रमेश सिंह ने लोगों को क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत विनोद अग्रहरि, रवि चतुर्वेदी,वशिष्ठ चौबे(प्रवन्धक) राकेश वर्मा, बेचन पांडेय, सुरेश पांडेय, बृजेश शुक्ला आदि ने किया।
मंच पर मुख्य रूप से निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद, विजय निषाद, शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, सुनील तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र उपाध्याय एवं पवन पाल संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उमेश चंद्र तिवारी(प्रमुख प्रतिनिधि) ने किया।