जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

जौनपुर,संकल्प सवेरा। मीरगंज थाना बभनियांव गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा का शव घर से 500 मीटर दूर मशीन पर मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाज कराने के बहाने शव को कब्जे ले लिया है। पिता महेंद्र मिश्रा का आरोप है की सिर मे गोली मारकर हत्या की गई है।
मीरगंज थाने के बभनियांव गांव निवासी प्रवीण मिश्रा (25) मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह मुंबई रह रहा था। दीपावली पर घर आया था। बीती रात वह घर से बाहर निकला था। सुबह घर से 500 मीटर दूर गांव के दीनानाथ मिश्रा के मशीन पर उसका शव मिला।
सिर में चोट का निशान और खून फैला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के बहाने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पिता महेंद्र मिश्रा का आरोप की गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। दूसरी तरफ, पुलिस यह नहीं बता रही है कि कैसे हत्या हुई?
प्रवीण मिश्रा मुंबई मे दुकान चलाता है। वह दीपावली पर घर आया था। पिता का आरोप है कि अगल-बगल के लोग उसकी जमीन कब्जा कर लिए हैं। पुलिस फर्जी-फर्जी मुकदमा लादकर प्रवीण को हिस्ट्रीशीटर बना दिया। फिलहाल, इस घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी।












