ऐतिहासिक दशहरा मेला सम्पन्न
85 फीट ऊंचा कपड़े के पुतले का बना रावण रहा आकर्षण का केंद्र
परम्परागत ढंग से टैक्टर ट्रक पर सवार हो मेला देखने आयीं महिलाएं
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर ऐतिहासिक दशहरा मेला शुक्रवार को तहसील मुख्यालय के बगल स्थित रामलीला मैदान में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
मेला के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेंद्र यादव ललई रहे। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी, वीरेंद्र सिंह बंटी एवं अशोक अग्रहरि पल्लू रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश जायसवाल ने किया। संचालन फिरतुरराम यादव और सर्वेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भ्राता लक्ष्मण का भव्य रामरथ संगत नगर से तीन बजे कहार बंधुओं के नाजुक कंधों द्वारा उठा नगर भ्रमण करते हुए लीला स्थल रामलीला मैदान पहुंचा। रामरथ के आगे भजन मंडल के लोग रामधुन गाते किर्तन करते चलते रहें। ठीक उसके आगे धर्म ध्वज लहराते कार्य कर्ता चलते रहें।
साथ ही राम भक्त हनुमान जी गदा भाजते चलते रहें। लीला मंचन के उपरांत देर शाम छह बजे लंकापति रावण के विशालकाय पुतले को अग्नि के हवाले किया गया।हिन्दू विचारक सुशील सेठ बागी ने “हर घर से निकले राम” के तहत राम रुप धरें दर्जनों बच्चों ने मेले में हिस्सा लिया।
वहीं दर्जनों टैक्टर पर रामायण के पात्रों के नाम पर पोस्टर बनाया गया था। जो मेलार्थियो के टैक्टर एवं ट्रकों पर लगाया गया। बच्चों को पुरस्कार दे सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रामनारायन अग्रहरि,
महामंत्री विनोद अग्रहरि, व्यवस्था प्रमुख घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रहरि, नपा अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, उपजिलाधिकारी नितिश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय समेत समिति के लोग मौजूद रहे।












