बालवरगंज बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न
संकल्प सवेरा,सुजानगंज( जौनपुर) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी
काफी धूम धाम के साथ मनाया गया इस मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया जिसमें राधा कृष्ण की रासलीला, शिव तांडव, सुदामा कृष्ण का प्रेम मिलन, काली जी का अद्भुत नृत्य, देश भक्ति एकांकी आदि कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया
इस दौरान मेले में आई मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री मती सीमा द्विवेदी, नव युवक प्रोत्साहन मंच का फीता काटकर दीप प्रज्वलित किया मंच के अध्यक्ष रजत गुप्ता ने प्रभु श्री राम की तस्वीर भेंट करते हुए उनका माल्यर्पण किया
इसी क्रम में भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ला (गुड्डू) भईया भी मंच पर पहुँच कर लोगों का उत्साह वर्धन किया मंच पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारि मौजूद थे ! रातभर श्रोता कार्यक्रम का आनन्द लेते रहे|
वही मेले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हुए थानाध्यक्ष सुजानगंज विश्वनाथ यादव अपनी हमराहियो के साथ मेले का चक्रमण करते रहे मंच के पदाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष सुजानगंज विश्वनाथ यादव का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे|












