मोबाइल पर मैसेज आने की सूचना पर भुक्तभोगी को हुआ जानकारी, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
मछलीशहर । स्थानीय नगर के एक एटीम से रुपये निकालने आये एक युवक का एटीम कार्ड बदलकर उच्चकों ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिया। युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अढ़नपुर गाँव निवासी राजकुमार नगर स्थित बरईपार चौराहे के बगल इंडिया एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। एटीएम में रुपये निकालने की अधिक सीमा से ज्यादा राशि डालने के कारण रुपये नही निकाला, किन्तु इसी दौरान दो युवक अंदर आकर एक उन्हें बातों में उलझाते हुए दूसरे ने उनका यूबीआई के एटीएम निकाल अपना एटीएम मशीन में अंदर डाल दिया।
भुक्तभोगी युवक उसे अपना एटीएम समझ उसे निकाल घर चला गया। घर पहुँचते ही उसके खाते से 25 हजार रुपये निकालने की मोबाइल पर सूचना आई। युवक तुरंत बैंक की शाखा में पहुंच जानकारी ली तो एटीएम बदलने की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने तुरंत कोतवाली पहुंच तहरीर देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।












