• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

यहां धनंजय सिंह के लिये वोटकटवा साबित होते हैं भाजपा व बसपा के प्रत्याशी

Here the votes for Dhananjay Singh prove to be the candidates of BJP and BSP.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 29, 2022
in Jaunpur
0
आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना देश का विकास संम्भव नही:डॉ गोरख नाथ पटेल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यहां धनंजय सिंह के लिये वोटकटवा साबित होते हैं भाजपा व बसपा के प्रत्याशी

रिपोर्ट राजीव पाठक

संकल्प सवेरा,जौनपुर। मल्हनी विधानसभा में जनपद ही नहीं वरन प्रदेश की राजनीति में खासा हस्तक्षेप रखने वाले धनंजय सिंह के राजनैतिक सितारे भले ही बीते 10 सालों से गर्दिश में चल रहे हो, किंतु चुनाव हो और धनंजय सिंह का नाम ना आए ऐसा संभव नहीं है।

जिला पंचायत चुनाव में पूर्व सांसद की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को मिली सफलता के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने चिर प्रतिद्वंदी स्वर्गीय पारसनाथ यादव के अनुपस्थिति में इस बार धनंजय सिंह मल्हनी विधानसभा की सीट अपने कब्जे में लेकर सपा समेत भाजपा को भी संदेश देना चाहेंगे।

हालांकि धनंजय के लिए यह राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि भले ही उनके समर्थक उनकी जीत के दावे कर रहे हो किंतु यह भी सत्य है कि गठन के बाद से ही मल्हनी विधानसभा धनंजय सिंह व अन्य पार्टियों के लिए अभेद साबित हुई है क्योंकि इस सीट पर जहां भाजपा व बसपा के प्रत्याशी दोनों ही धनंजय सिंह के वोट काटने में लगते हैं तो वही सपा का कोर वोटर ही अपने प्रत्याशी को जिता कर इस सीट को अभेद बनाए हुए हैं।ऐसा हम नही कह रहे बल्कि आकंड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि मल्हनी विधानसभा के बीते तीनों चुनाव में भाजपा व बसपा के प्रत्याशी धनंजय सिंह के लिये वोट कटुआ ही साबित हुए हैं,

जबकि उसके पूर्व रारी विधानसभा में बसपा के कोर वोटर के मिल जाने से धनंजय सिंह की इस क्षेत्र में तूती बोलती थी।
राजनैतिक पंडितों की मानें तो यदि यहां भाजपा या बसपा इस सीट पर अपना प्रत्याशी ही ना उतारे तो निश्चित ही सपा का यह अभेद किला पर धनंजय सिंह को जीत मिल सकती है तो वही दूसरी ओर यदि धनंजय सिंह इस चुनाव में खुद को बाहर कर लें तो भाजपा व बसपा के लिये शायद कुछ जीत के आसार बन सकते हैं।
नए परिसीमन के बाद से जिले के मल्हनी विधानसभा सीट का सृजन वर्ष 2012 में हुआ। तब से लेकर अब तक हुए तीन बार के चुनाव में हर बार समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है।

इस सीट से लगातार दो बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की मौत के बाद जनता ने उनके बेटे लकी यादव को अपना विधायक चुना । लेकिन अबकी सपा के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही है।

ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। देखना है कि इस बार भी सपा की ही कब्जा बरकरार रहता है या फिर सपा का तिलिस्म टूट जाएगा।
साल 2012 के पहले यह विधानसभा सीट रारी के नाम से जानी जाती थी। यहां के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो लगातार छह बार यानी साल 1952, 1957, 1969, 1978, 1980 व 1989 कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

साल 2012 में यह सीट नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के नाम से जानी जाने लगी। सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लॉक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लॉक के कुछ हिस्सों को मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है।
साल 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ तो सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर जीते थे। उन्होंने धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी निर्दल उम्मीदवार डा. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था।

साल 2017 में सपा के पारसनाथ यादव को हराने के लिए निषाद पार्टी से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैदान में उतरे थे। लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था। कोरोना काल में पारसनाथ यादव के निधन के बाद साल 2020 में उपचुनाव हुआ।सपा ने उनके बेटे लकी
यादव को आगे लाया। जिन्होंने इस सीट पर सपा के जीत की हैट्रिक बनवाई।
हालांकि इस उपचुनाव में कांटे का मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें सपा के लकी यादव 73462 मत पाकर विधायक बने थे। जबकि पूर्व सांसद धनंजय सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे और उन्हें 68838 मिले थे। वहीं, भाजपा के मनोज सिंह 28860 और बसपा के जय प्रकाश दुबे 25180 मत पाए थे।

इस बार यहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह का चुनाव लड़ना तय हो गया है। वहीं, सीटिंग विधायक लकी यादव भी जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। हालांकि इस वीआईपी सीट को हर हाल में जीतने को लेकर बसपा,

भाजपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य सभी दल रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं।लेकिन असली जीत किसे नसीब होगी वह तो भाजपा व बसपा के टिकट की घोषणा से भी समझ आ सकता है।

रारी विस में कब कौन जीता-

1952-दीप नारायण वर्मा (कांग्रेस)
1957- राम लखन सिंह (कांग्रेस)
1962- कुवर श्रीपाल सिंह (जनसंघ)
1967- राज बहादुर यादव (निर्दल)
1969-सूर्यनाथ उपाध्याय (कांग्रेस)
1974- राज बहादुर यादव (भारतीय क्रांति दल)
1977-राज बहादुर यादव ( जनता पार्टी)
1978 ( उपचुनाव) सूर्यनाथ उपाध्याय (कांग्रेस) 1980- तेज बहादुर सिंह (कांग्रेस)
1985-अर्जुन यादव (दगकिया )
1989- अरुण कुमार सिंह मुन्ना (कांग्रेस)
1991-मिर्जा जावेद रजा (जनता दल)
1993- लालजी यादव (बसपा)
1996- श्रीराम यादव (सपा)
2002 – धनंजय सिंह (निर्दल)
2007- धनंजय सिंह (जदयू)
2009 ( उप चुनाव) – राजदेव सिंह (बसपा) ।

मल्हनी विधानसभा बनने पर कौन-कब जीता
2012- पारस नाथ यादव (सपा)
2017- पारस नाथ यादव (सपा)
2020- लकी यादव (सपा) वर्तमान विधायक।

Previous Post

आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना देश का विकास संम्भव नही:डॉ गोरख नाथ पटेल

Next Post

बालिकाओं के साथ शिक्षा में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए: विनोद सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बालिकाओं के साथ शिक्षा में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए: विनोद सिंह

बालिकाओं के साथ शिक्षा में किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए: विनोद सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया टी.डी. काॅलेज में संस्थापक दिवस

February 28, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

नशा, निराशा तथा नकारात्मकता से दूर रहे युवा : ज्ञान प्रकाश सिंह

February 28, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में उबाल, भारी प्रदर्शन

March 1, 2026
महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा  108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा 108 कन्याओं ने कलश लेकर गांव का किया भ्रमण

March 1, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.