विजय दिवस पर बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ-साथ भारत के एक मजबूत स्तंभ को हम सब खो दिए:शिवा वर्मा
जौनपुर,संकल्प सवेरा बृहस्पतिवार के दिन विजय दिवस के अवसर पर पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के संस्थापक शिवा वर्मा ने हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए तीनों सेनाओं के प्रमुख बिपिन रावत केआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की,
संस्थापक शिवा वर्मा ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर हादसा बहुत ही दुखद घटना आज पूरा देश बिपिन रावत के लिए रो रहा तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ साथ बिपिन रावत भारत के एक मजबूत स्तंभ भी थे भारत की सेनाओं के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। बिपिन रावत की कमी को भारत शायद ही कभी पूरा कर पाएगा।
इस मौके पर रामउजागीर,अशोक,कृष्णा, सभ्भन,आशीष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











