“एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021-22 का केराकत विकास खण्ड के शहीद स्मारक मनरेगा उद्यान सेनापुर में हुआ भव्य आयोजन
संकल्प सवेरा,जौनपुर। राजेश कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी केराकत जनपद जौनपुर की उपस्थिति व प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत जौनपुर अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह व मंत्री सुशील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अमरेज सिंह प्रधानाचार्य सेनापुर इंटर कॉलेज जौनपुर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि विधान सभा सदस्य 372 केराकत दिनेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि गाेरखनाथ पटेल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जाैनपुर) के प्रतिनिधि के रूप में आदरणीय श्री जय कुमार यादव (खण्ड शिक्षाधिकारी मुख्यालय जाैनपुर) रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमरेजसिंह एवं खंड शिक्षा कियाअधिकारी केराकत राजेश कुमार यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन व फीता काटकर किया गया। कोरोना काल की भीषण त्रासदी के पश्चात पहली बार आयोजित होने वाली वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021-22 में प्रमुख रूप से कबड्डी खो-खो लंबी कूद व 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग तथा 100 मीटर 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालक बालिका वर्ग आदि का आयोजन अलग-अलग वर्गानुसार शहीद स्मारक मनरेगा उद्यान सेनापुर के ऐतिहासिक मैदान पर किया गया।
जिसमें केराकत ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया ।आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी व खो-खो प्रमुख रूप से खेल प्रेमियों का केंद्र बिंदु रहे। द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता इस प्रकार रही कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक स्तर विजेता प्राथमिक विद्यालय सरायवीरू उपविजेता प्राथमिक विद्यालय तेजपुर वहीं बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर में कबड्डी विजेता देवराई, उपविजेता प्राथमिक विद्यालय सरायबीरु, कबड्डी बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर महादेवा उपविजेता परमानंदपुर वहीं बालिका वर्ग में विजेता देवराई उपविजेता महादेवा, दौड़ प्रतियोगिताएं इस प्रकार संपन्न हुईं उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिहित द्वितीय स्थान संध्या उच्च प्राथमिक विद्यालय देवराई तृतीय स्थान सुषुम उच्च प्राथमिक विद्यालय छितौना।
200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता प्रथम स्थान तनु यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय महादेवा द्वितीय स्थान नीतिका यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसवारी तृतीय स्थान सोनम उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसबारी, 400 मीटर बालिका दौड़ जिसमें प्रथम स्थान काजल यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय महादेवा संध्या उच्च प्राथमिक विद्यालय देवराई सुषुम उच्च प्राथमिक विद्यालय छितौना।
उच्च प्राथमिक स्तर में बालक दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा । 100 मीटर में प्रथम स्थान अमन नरहन से द्वितीय स्थान सचिन बांसबारी से तृतीय स्थान अभिषेक जमुआ से इसके बाद 200 मीटर में प्रथम स्थान अनुज पाठक दिल्ला का पूरा द्वितीय स्थान सूरज उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिहित से और तृतीय स्थान राज यादव जूनियर हाई स्कूल बांसवारी से 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान आशीष यादव आदर्श केराकत से द्वितीय स्थान अजीत यादव उदयचन्दपुर से और तृतीय स्थान सचिन जूनियर हाई स्कूल बांसबारी ने प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका यादव प्राथमिक विद्यालय बांसवारी द्वितीय स्थान खुशी यादव प्राथमिक विद्यालय कन्या सरौनी और तृतीय स्थान रितिका प्राथमिक विद्यालय जमुना को प्राप्त हुआ वहीं 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान नीतिका यादव बांसबारी द्वितीय स्थान काजल पारा पार्टी और तृतीय स्थान खुशी प्राथमिक विद्यालय कन्या सरौनी को प्राप्त हुआ 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान नीतिका यादव वासवारी द्वितीय स्थान सपना बेलवंशी प्राथमिक विद्यालय अमिहित और तृतीय स्थान सेजल यादव प्राथमिक विद्यालय सरायबीरू को प्राप्त हुआ।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शिवांश सिंह प्राथमिक विद्यालय सेनापुर द्वितीय स्थान मनीष प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर को प्राप्त हुआ और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मनीष प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर द्वितीय स्थान अनुराग प्राथमिक विद्यालय घुड़दौड़ तथा तीसरा स्थान देवेंद्र प्रताप सिंह जमुआं को प्राप्त हुआ 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शादाब प्राथमिक विद्यालय सरायबीरू द्वितीय स्थान अनुराग प्राथमिक विद्यालय घुड़दौड़ और तृतीय स्थान अजय प्राथमिक विद्यालय मनियरा को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेताओं को माननीय विधायक श् दिनेश चौधरी विधानसभा सदस्य 372 केराकत के द्वारा ट्रॉफी विजेता कप व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अमरेज सिंह जी प्रधानाचार्य सेनापुर इंटर कॉलेज द्वारा प्रत्येक विजेता टीम व अन्य प्रतियोगिताओं में एकल प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ₹101 की नकद पुरस्कार से नवाजा गया ।माननीय विधायक दिनेश चौधरी जी ने ब्लॉक केराकत की सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु जोश का संचार किया ।
श्री चौधरी ने सभी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का वास होता है”। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021-22 के सफल आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह व मंत्री श्री सुशील कुमार सिंह जी ने उपस्थित सभी खेल प्रेमियों का हृदय से आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दयाराम जी, अरविंद कुमार , संतोष राजभर ,धीरज सिंह कश्यप, अंगद लाल ,अमरनाथ यादव, राजमणि राव , विनीत सिंह, देवेंद्र कुमार पाठक, गीता देवी, आशा देवी, अर्चना देवी, जयेंद्रप्रसाद यादव, लालचंद यादव, अरबिंद सिंह,मनीष शुक्ला, भैने,सुमित सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, राजेश यादव, अखिलेश दुबे, सूर्यनाथ दुबे, अजय चौबे, अमित कुमार यादव, चंद्रशेखर आजाद, फतेबहादुर सिंह, विकास सिंह,ध्रुव कुमार, धीरज कुमार यादव, विजय कुमार, सुधाकर सिंह, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे प्रतियोगिता का सफल संचालन लईक अहमद सहायक अध्यापक सरायबीरू एवं प्रशांत मिश्रा व विनीत सिंह जी के द्वारा किया गया।












