सुइथाकला,जौनपुर ।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी सुइथाकला में 72 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.पी.यादव
ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के तहत कुल 72 गर्भवती महिलाओं का रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरीन टेस्ट तथा गर्भस्थ शिशु आदि की जांच की गई और उन्हे स्वास्थ्य के विषय में जानकारी देने के साथ हीं आयरन, कैल्शियमआदि आवश्यक दवाएं तथा फल वितरित किया गया। इस अवसर पर डा.विक्रान्त गुप्ता वरिष्ठ फार्मासिस्ट दिलीप श्रीवास्तव,स्टाफ नर्स मधुबाला मौर्या,पूनम व गंगा सागर आदि मौजूद रहे।












