स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्तीगंज बाजार में लगाया कैम्प
37 लोगो का किया गया कोरोना टेस्ट
जांच के उपरांत सबको दिया गया दवा
संकल्प सवेरा,मुफ्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के अधीक्षक डॉ श्रवणकुमार यादव के निर्देशन में बाजार के रामलीलागली में 37 लोगो की जांच किया गया । जिसमे बुखार ,खांसी , जुकाम सर्दी आदि से पीड़ित मरीजों को दवा का वितरण किया गया और डॉक्टर द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि स्वच्छता का ध्यान रखे दो गज की दूरी व मास्क लगाना ,व हाथ को हमेशा साबुन से धोकर सेनेटाइज्ड करें । जितनी सुविधा रखेगे उतना ही आप सुरक्षित रहेंगे ।बिना काम के घर न छोड़े ।
इस अवसर पर डॉ लाल बहादुर , डॉ प्रकाश राम व एनम सुषमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सभी गली वालो से दूरी बनाकर रहने व स्वच्छता का ध्यान रखने की बात बताई गई ।












