आरोग्य शिविर में 600 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संकल्प सवेरा,सुइथाकला। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे,एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलिया में आरोग्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 600 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण हुआ।
शिविर में 70 मरीजों का शुगर, 85 की आंख तथा शेष मरीजों के अन्य रोगों का परीक्षण कर उपचार की सलाह दी गई। शिविर का शुभारंभ करते विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। गांव में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से सभी को लाभ होगा। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति विस्तार से जानकरी दी।
इस दौरान डा. विकास सिंह, डा. हरिओम मौर्य, डा. विक्रांत गुप्ता, डा. राघवेंद्र शुक्ला,कैप्टन डॉ ए के सिंह (चिकित्सक) डॉ राहुल श्रीवास्तव (न्यूरोसर्जन)
डॉ विकास यादव (सर्जन) डॉ. सलिल श्रीवास्तव (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ वेंकेटश श्रीवास्तव (नेत्र सर्जन)
डॉ इंद्र सिंह (चिकित्सक) डॉ लता सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ हृदयपाल यादव सहित तमाम चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य स्टॉप उपस्थित रहे।















