जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की 60 साल की महिला से शुक्रवार की देर शाम दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में 50 साल के व्यक्ति को पीटकर अधमरा कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृत व्यक्ति की बेटी ने हमलावरों पर घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि शुक्रवार की रात में अधेड़ महिला मक्के के खेत में गई थी। इसी दौरान मुकेश उर्फ पप्पू गौतम(50) वहां पहुंच गया।
उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उससे मारपीट की। महिला की चीखपुकार सुनकर उसके परिवार के नौ से ज्यादा लोग पहुंचे और उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया था।