पीईटी की परीक्षा में नहीं घुस पाए आधा दर्जन अभ्यर्थी लगाए आरोप
संकल्प सवेरा,करंजाकला । पीईटी की परीक्षा में सरायख्वाजा के केंद्र पर आधा दर्जन अभ्यर्थियों को परीक्षा मे न शामिल किए जाने का आरोप लगाया और इस दौरान आरोपियों ने अभ्यर्थियों ने हल्ला मचाया।
सरायख्वाजा के जय किसान इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा के द्वितीय पाली में परीक्षा शुरू होने के 5 मिनट पूर्व पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं होने दिया गया। उनकी परीक्षाएं छूट गई। जिसमें सरायमोहद्दीनपुर से आई हुई अभ्यर्थी अंजू निषाद 2:30 बजे सेंटर पर पहुंच गई और अंदर प्रवेश ले लिया था आरोप है कि प्रवेश पत्र बाहर भूल गई दोबारा प्रवेश पत्र बाहर लेने आई ,वापस होते इन्हें रोक दिया गया।
रामपुर से आई श्वेता गुप्ता , मछलीशहर से आई ज्ञान भारती, रामनगर से आई संजू यादव ,रमेश सिंह, जयकुमार, पुष्पलता पौने तीन बजे प्रवेश लेना चाहा ,उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने से रोक दिया। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। माग किया उन्हें छात्रहित में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाए ।
लेकिन गेट पर खड़े परीछा व्यवस्थापक ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और कहा कि विलंब से आई है। जिसे लेकर वह करीब आधे घंटे तक केंद्राध्यक्ष समेत अन्य लोगों से परीक्षा में शामिल करने की गुहार लगाती रही। लेकिन उन्हें शामिल नहीं होने दिया ।
इस पर अभ्यर्थियों को यह कह कर हटा दिया गया कि अब अपसेन्टी लग चुकी है इसलिए शामिल नहीं कर पाएंगे।
इस बारे में केंद्राध्यक्ष व प्रधानाचार्य उमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षा नियमों के अनुपालन में हमने 2:30 बजे गेट तक खोला था । उसके उपरांत प्रवेश वर्जित कर दिया गया। विल्मब से आई है तो वह लोग जिम्मेदार स्वय है।












