*मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन* के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये ज्ञानेंद्र कुमार 
जौनपुर के दरियावगंज निवासी ज्ञानेंद्र कुमार मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती मलिक के द्वारा ज्ञानेन्द्र कुमार को समाज के प्रति सेवा भावना व सच्ची निष्ठा तथा प्रदेश के ज़्यादातर प्रशासनिक अधिकारियों व मंत्रियों से व्यक्तिगत सम्बन्ध होने के कारणों को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का फैसला लिया, जिससे समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व गरीबों महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का काम आसानी से कर सकें।
 
	    	 
                                












