बच्चा भइया के माताजी के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक
जौनपुर,संकल्प सवेरा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के माता जी सुशीला देवी माताजी के निधन पर आज उनके सदर चुंगी आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव ने पहुचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहाँ की सुशीला माताजी जी एक कुशल समाजसेवी थी और दुर्गा वाहिनी में भी कुशल कार्य किया था व एक शिक्षक होते हुए लोगो का मार्गदर्शन करती रही
उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। बच्चा भइया के माताजी के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा जी ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना जी पूर्व सांसद आर के सिन्हा जी,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने फोन कर शोक व्यक्त किया और श्रंद्धाजलि अर्पित किया।बच्चा भइया के सदर चुंगी आवास पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं अधिवक्ता संघ के लोगो ने पहुचकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।