• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे हटाने का कार्य करें सरकार:अरविन्द पटेल

Government should remove all the cases filed against farmers during Kisan agitation: Arvind Patel

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 22, 2021
in Jaunpur
0
किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे हटाने का कार्य करें सरकार:अरविन्द पटेल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में महामहिम राज्य पाल महोदया उत्तर प्रदेश शासन को नामित ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान सैकड़ों किसानों/सरदार सैनिकों सहित सरदार सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आर.एस.पटेल पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लगाए गये कई संगीन धाराओं सहित देश द्रोह का केस दर्ज किये जाने पर आक्रोशित होकर महामहिम राज्यपाल महोदया को नामित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपने का कार्य किया।बता दें कि सरदार सेना सामाजिक संगठन सहित अन्य किसान संगठन बीते 24 जनवरी को किसानों के हित में एमएसपी खरीदी गारंटी कानून की मांग को लेकर किसान सत्याग्रह यात्रा करने हेतु सड़कों पर उतरे थे वे वाराणसी के पीएमओ कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने जो रहे थे कि प्रशासन द्वारा सैकड़ों सरदार सैनिकों एवं किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। सरदार सेना ने अपने यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार से यह मांग किया कि देश भर के किसानों के हित में एमएसपी गारंटी खरीदी कानून स्वामिनाथन रिपोर्ट के साथ लागू किया जाय।किसान सत्याग्रह यात्रा के दौरान वाराणसी पुलिस के निर्देशानुसार किसान एवं सरदार सैनिक प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय वाराणसी ज्ञापन देने हेतु जाने लगे,परन्तु बीएचयू ट्रामा सेन्टर के पहले ही उन्हें पुलिस बल द्वारा जबरन लाठी का धौंस दिखाते हुए पुन: रोक दिया गया, जिस पर किसानों एवं सरदार सेना प्रमुख डॉ० आर०एस०पटेल ने वाराणसी प्रशासन से पीएमओ कार्यालय जाने का विनम्र निवेदन किया तो वाराणसी प्रशासन ने डॉ० आर०एस० पटेल समेत सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया, तदोपरान्त पुलिसलाइन ले जाकर डॉ० आर०एस० पटेल समेत 76 लोगों को धारा 107,116 एवं 151 में निरुद्ध कर जेल भेज दिया एवं अन्य किसानों को पुलिसलाइन से रिहा कर दिया गया। पुन: दिनांक 25 जनवरी 2021 को प्रमुख 15 सरदार सैनिकों पर 8 गंभीर धाराएं (188, 269, 270, 286, 147, 148, 353 व 7) लगा दी गयी। पुन: दिनांक 26 जनवरी 2021 को जेल मे बंद 27 सरदार सैनिकों पर उपरोक्त 8 गंभीर धाराएं बढ़ा दी गयी तथा पुन: 27 जनवरी को सरदार सेना प्रमुख डॉ० आर०एस० पटेल के ऊपर वाराणसी पुलिस द्वारा किसी राजनैतिक दबाव एवं द्वेषवश (124ए, 153ए व 505) समेत राष्ट्रद्रोह की गंभीर धाराएं बढ़ा दी गयी जिसको लेकर सरदार सेना द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम किया गया।
अत:प्रदेशव्यापी ज्ञापन के माध्यम से सरदार सेना निम्नवत् मांग करता है-
1. उत्तर प्रदेश भर में किसान आन्दोलन के दौरान सैकड़ों किसानों पर लगे सभी धाराओं को तत्काल हटाया जाय। 2. वाराणसी में किसान आन्दोलन के दौरान 76 किसानों/सरदार सैनिकों पर उपरोक्त लगी सभी धाराएं तत्काल हटाया जाय। 3. सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर.एस. पटेल के ऊपर वाराणसी पुलिस द्वारा राष्ट्र द्रोह सहित तमाम गंभीर धाराएं लगा दी गयी हैं इसको तत्काल हटा दी जाय।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार देश की सभी सरकारी सम्पत्तियों को पूंजीपतियों के हाथ में बेचकर देश की जनता को गुलाम बनाना चाहती है परन्तु जब इसका कोई विरोध करता है तो उन्हें इनकी पार्टियों के नेताओं द्वारा आतंकवादी/खालिस्तानी न जाने क्या-क्या बताया जाता है। इस दौरान सुभाष चंद प्रजापति, देवेंद्र कुमार पटेल,शाहआलम अंसारी,सतीश पटेल,रविशंकर यदुवशी,राजकुमार पटेल,अवधेश कुमार मौर्या, अमर बहादुर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

जेसीआई ने इलेक्ट्रिसीटी के लाइनमैन को किया सम्मानित

Next Post

यूपी सरकार का पेपर लेस बजट निम्न व मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है:-आरिफ हबीब

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूपी सरकार का पेपर लेस बजट निम्न व मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है:-आरिफ हबीब

यूपी सरकार का पेपर लेस बजट निम्न व मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है:-आरिफ हबीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.